4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का अलर्ट, आने वाले 2 दिनों में हो सकती है बारिश के साथ ओलावृष्टि

मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में 5 से 7 जनवरी के बीच बदलेगा मौसम, आज शीतलहर

2 min read
Google source verification
hail_with_rain.png

भोपाल. उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का सितम रविवार को और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल में शीतलहर की आशंका है।

विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 4 जनवरी से न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि का अनुमान जताया है, लेकिन 4 से 7 जनवरी के बीच अम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है। इससे 5 से 7 जनवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की से मध्यम तथा कुछ जगह तेज बारिश का अनुमान है।

पहाड़ों में जहां एक ओर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है, वहीं कई जगह सड़कें अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। प्रशासन सड़कों को खोलने में जुटा है। वही मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने से लोग घरों में कैद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच ट्रेनों में हुए बदलाव, कई हुई रद्द

भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के नौगॉव में शीतलहर का प्रभाव रहा है, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागो के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागो के जिलों में सामान्य रहें।

यह भी पढ़ें : तीन शहरों में सीवियर तो 13 में कोल्ड डे, दो दिनों तक तीखी ठंड फिर छाएंगे बादल

विभाग ने आगामी 24 घण्टों के लिए चेतावनी दी है कि रीवा, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा तथा कही कही घना कोहरा। रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा की संभावना टीकमगढ, छतरपुर, पन्‍ना एवं निवाडी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा के संभावना है। आगामी 5 और 6 जनवरी को वर्षा की गतिविधियां और न्यूनतम तापमानों में क्रमिक बढ़ोत्तरी की संभावना।